देश की खबरें | कर्नाटक में मादक पदार्थ रैकेट में डाक अधिकारियों की लिप्तता है: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि डाक विभाग के चार अधिकारियों पर मादक पदार्थ रैकेट में लिप्तता का आरोप है तथा इस मामले में कुछ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 31 अगस्त कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि डाक विभाग के चार अधिकारियों पर मादक पदार्थ रैकेट में लिप्तता का आरोप है तथा इस मामले में कुछ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने हुबली में संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कनाडाई नागरिक और नाइजीरिया का एक नागरिक शामिल है।

यह भी पढ़े | JEE Main 2020 From Tomorrow: एग्जाम हॉल के अंदर छात्र ले जा सकते हैं ये चीजें, इन वस्तुओं की नहीं है इजाजत- यहां देखें लिस्ट.

मंत्री ने कहा कि डाक विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से मादक पदार्थ डाक सेवा के जरिए आ रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक बार खेप आने के बाद इसे एक महीने तक कोई भी प्राप्त नहीं करता था और इसके बाद यह संबंधित व्यक्ति को दे दी जाती थी।

यह भी पढ़े | Nagpur Rains: महाराष्ट्र के नागपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दो अलग- अलग गांव में फंसे 39 लोगों को सेना की मदद से बचाया गया.

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।’’

मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थ के जो खरीददार पकड़े गए हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और वे हफ्तेभर या दस दिन के भीतर जमानत पर रिहा हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को सामने ला रहे हैं।’’

इस अवैध धंधे में लिप्त अंतरराष्ट्रीय रैकेट 'डार्कनेट' के बारे में बोम्मई ने कहा कि पुलिस ने इंटरनेट के जरिये संचालित किए जाने वाले इस तरह के एक-दो 'डार्कनेट' का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने कहा कि कई तरह के डार्कनेट हैं। यह केवल मादक पदार्थों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि कई तरह की अवैध गतिविधियों जैसे बाल वेश्यावृत्ति, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियार खरीद आदि तक फैली हुई है। हमारे अधिकारी इस तरह के एक-दो डार्कनेट के भंडाफोड़ में सफल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\