देश की खबरें | राकांपा प्रमुख के खिलाफ पोस्ट: सुप्रिया बोलीं, विकृत मानसिकता समाज के लिए अच्छी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि विकृत मानसिकता समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अपने पिता और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बारे में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले द्वारा कथित रूप से साझा किये गये आपत्तिजनक पोस्ट के मद्देनजर यह बात कही।

मुंबई, 15 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि विकृत मानसिकता समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अपने पिता और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बारे में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले द्वारा कथित रूप से साझा किये गये आपत्तिजनक पोस्ट के मद्देनजर यह बात कही।

चितले को शनिवार को नवी मुंबई से उस पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जिसे उसने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था।

चितले द्वारा साझा की गई पोस्ट को किसी और ने लिखा था। इसमें कथित तौर पर राकांपा अध्यक्ष का जिक्र करते हुए ‘नरक इंतजार कर रहा है’ और ‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं’ जैसे वाक्यांश शामिल थे।

सुले ने नासिक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन्हें नहीं जानती। यह संस्कृति का मुद्दा है। मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने ऐसी पोस्ट के खिलाफ आवाज उठाई।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चितले के खिलाफ राकांपा कार्यकर्ताओं के विरोध का समर्थन करती हैं, बारामती की सांसद ने कहा कि यह उस संस्कृति के बारे में है, जब कोई आपके माता-पिता और उनकी मौत चाहता है जिनको आप सार्वजनिक जीवन में आदर्श मानते हैं। सुले ने कहा कि विकृत मानसिकता समाज के लिए अच्छी नहीं है।

नवी मुंबई के कलम्बोली थाने के बाहर शनिवार को राकांपा की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने चितले पर काली स्याही और अंडे फेंके थे। शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उम्र और वरिष्ठता का सम्मान करना चाहिए। पेडनेकर के मुताबिक अभिनेत्री ने कहा था कि वह बीमार थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड