जरुरी जानकारी | संभव स्टील ट्यूब्स का शेयर शुरुआती कारोबार में 34 प्रतिशत वृद्धि के साथ सूचीबद्ध
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।
नयी दिल्ली, दो जुलाई संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 34 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 34.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 110.10 रुपये पर अपनी शुरुआत की। इसके बाद यह 35.23 प्रतिशत बढ़कर 110.89 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर संभव स्टील का शेयर 34.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,966.75 करोड़ रुपये रहा।
संभव स्टील के 540 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन तक 28.46 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 77-82 रुपये प्रति शेयर था।
आईपीओ में 440 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
ताजा निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

