देश की खबरें | केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का पदाधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक पदाधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पलक्कड (केरल), 22 नवंबर केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक पदाधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार किया गया पीएफआई का पदाधिकारी जिले के मांबरम में ए संजीत की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में दोषी अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में पीएफआई के आरोपी पदाधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि जांच के हिस्से के रूप में उसकी पहचान परेड की जानी है।

पीड़ित की पत्नी ने कहा था कि वह उन लोगों की पहचान कर सकती है जिन्होंने कार में आकर उसके पति संजीत की हत्या की थी।

पुलिस ने कहा था कि संजीत (27) की 15 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी को उसके कार्यस्थल पर ले जा रहा था।

इससे पहले आज, पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार के संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिन दहाड़े की गयी इस हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं का हाथ है। हालांकि, एसडीपीआई ने भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस हत्या की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की।

भाजपा नेता ने अमित शाह को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कथित जिहादी समूहों द्वारा केरल में आरएसएस-भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब तक संघ परिवार के लगभग 50 कार्यकर्ताओं को जिहादी समूहों द्वारा मार दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू