ईस्टर पर आयोजित प्रार्थना सभा की लाइवस्ट्रीमिंग करेंगे पोप

इससे पहले, पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वैयर से अपने अनुयायियों को संदेश देने के बजाए अपने निजी पुस्तकालय में कैमरे के सामने प्रार्थना की।

एक लाख लोगों की जान ले चुके इस संक्रमण को लेकर भय एवं चिंता के कारण समाज में कई बदलाव आ रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करने के तरीके भी बदल रहे है।

इससे पहले, पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वैयर से अपने अनुयायियों को संदेश देने के बजाए अपने निजी पुस्तकालय में कैमरे के सामने प्रार्थना की।

पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बासीलिया में शनिवार को कहा कि ईस्टर का मौका ‘‘अंधकार के समय में’’ उम्मीद का संदेश देता है।

उन्होंने मौजूदा समय के भय की तुलना यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद उनके अनुयायियों के दुख से की।

पोप ने कहा, ‘‘हम आज जो अप्रत्याशित त्रासदी अचानक देख रहे हैं, वहीं पीड़ा उन लोगों ने झेली थी।’’

इससे पहले, पोप फ्रांसिस ने खाली पड़े सेंट पीटर्स स्क्वायर में गुड फ्राइडे शोभायात्रा की अगुवाई की थी। सेंट पीटर्स स्क्वायर का इस मौके पर यूं खाली रहना हमेशा याद रहेगा।

अर्जेंटीनाई मूल के पादरी, वायरस से अत्यधिक प्रभावित इतालवी शहर की जेल के पांच कैदी और वेटिकन के पांच डॉक्टर एवं नर्स की मौजूदगी में मंच तक पहुंचे।

रोम के आलीशान ढंग से रोशन कोलोजियम (रोमनकाल का बड़ा कलागृह) के आस-पास होने वाला ‘वे ऑफ द क्रॉस’ समारोह 1964 से हर साल आयोजित होता है और आम तौर पर इसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।

आमतौर पर ईस्टर संडे के अवसर पर हजारों की भीड़ में श्रद्धालु प्रार्थना सभा में एकत्र होते हैं।

वेटिकन की सीमा को सील कर दिया गया है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\