पोप ने लॉकडाउन के बीच गुड फ्राइडे शोभायात्रा की अगुवाई की

उनकी उपस्थिति बीमारी के मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि थी जिसने इटली में करीब 19,000 लोगों की जान ले ली।

अर्जेंटीनाई मूल के पादरी, वायरस से अत्यधिक प्रभावित इतालवी शहर की जेल के पांच कैदी और वेटिकन के पांच डॉक्टर एवं नर्स की मौजूदगी में मंच तक पहुंचे।

उनकी उपस्थिति बीमारी के मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि थी जिसने इटली में करीब 19,000 लोगों की जान ले ली।

रोम के आलीशान ढंग से रोशन कोलोजियम (रोमनकाल का बड़ा कलागृह) के आस-पास होने वाला ‘वे ऑफ द क्रॉस’ समारोह 1964 से हर साल आयोजित होता है और आम तौर पर इसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।

वेटिकन और इटली दोनों में ही वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है और 83 साल के पोप विश्व के 1.3 अरब कैथोलिक से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए संवाद कर रहे हैं।

इससे पहले, पोप फ्रांसिस ने कहा था कि कोविड-19 मरीजों की देखभाल करते हुए संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चिकित्साकर्मियों और पादरियों ने ‘‘प्रेम में अपनी जान दी है जैसे मोर्चे पर लड़ रहे सैनिक करते हैं।”

इटली में कई पादरियों और कम से कम 100 डॉक्टरों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

जल संकट का असर: महाराष्ट्र में गहराए सूखे के बीच 'Imagicaa Water Park' आज से अस्थायी रूप से बंद; थीम पार्क रहेगा खुला

BAN vs AUS, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Influencer MMS Row: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बना रहे 'फर्जी वीडियो और डीपफेक'; प्रीति पासवान, पायल गेमिंग समेत इन 5 नामों से फैल रहा जाल, जानें सच्चाई

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चट्टोग्राम स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट