विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका ले जाने की रस्म शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नए पोप के चुने जाने तक वेटिकन प्रशासन का कामकाज देख रहे कार्डिनल केविन फेरेल ने डोमस सेंटा मार्टा होटल के चैपल में समारोह की अध्यक्षता की, जहां फ्रांसिस रहते थे। लाल रंग के परिधान और टोपी पहने पादरियों ने प्रार्थना की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नए पोप के चुने जाने तक वेटिकन प्रशासन का कामकाज देख रहे कार्डिनल केविन फेरेल ने डोमस सेंटा मार्टा होटल के चैपल में समारोह की अध्यक्षता की, जहां फ्रांसिस रहते थे। लाल रंग के परिधान और टोपी पहने पादरियों ने प्रार्थना की।

फ्रांसिस के ताबूत के दोनों ओर चार स्विस गार्ड खड़े थे। बाहर, लंबी मोमबत्तियां लिए पादरी जुलूस का नेतृत्व करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। बेसिलिका में इस जुलूस को प्रवेश करते हुए देखने के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर पर आम लोग उमड़ पड़े।

वेटिकन निवासियों और पोप के परिवार के लिए निजी दर्शन के वास्ते फ्रांसिस की पार्थिव देह को पहली बार सेंटा मार्टा डोमस में रखा गया।

शनिवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में होने वाले फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन तीन दिन तक चलने वाला यह सार्वजनिक अंतिम दर्शन मुख्य रूप से आम कैथलिकों के लिए है जो 88 वर्षीय पोप के निधन के बाद शोक में शामिल होना चाहते हैं और उनकी अंतिम झलक पाना चाहते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह वाशिंगटन से रोम रवाना होने की योजना बना रहे हैं। वह अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को लौट जाएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या ट्रंप इस यात्रा के दौरान अन्य देश के नेताओं से मिलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी