विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस के प्राणों को संकट नहीं: चिकित्सक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चिकित्सकों ने पहली बार खुद सार्वजनिक रूप से पोप की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पोप कम से कम अगले पूरे हफ्ते अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चिकित्सकों ने पहली बार खुद सार्वजनिक रूप से पोप की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पोप कम से कम अगले पूरे हफ्ते अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

चिकित्सकों ने कहा कि पोप को कभी-कभी ऑक्सीजन दी जा रही है और निमोनिया के इलाज के लिए उन्हें दी जा रहीं दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।

फ्रांसिस (88) को ‘ब्रोंकाइटिस’ की समस्या के बाद 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था और मंगलवार को चिकित्सकों ने उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का निदान किया। इसके साथ ही उनकी श्वास नली में ‘पॉलीमाइक्रोबियल’ संक्रमण भी पाया गया था।

इस बीच, फ्रांसिस के कुछ कार्डिनल्स ने बृहस्पतिवार को इस सवाल पर प्रतिक्रिया देना प्रारंभ किया कि अगर फ्रांसिस पद पर बने रहने में असमर्थ हो जाते हैं तो क्या वे इस्तीफा दे सकते हैं।

फ्रांस के मार्सिले के आर्कबिशप कार्डिनल जीन-मार्क एवलीन ने कहा, ‘‘कुछ भी संभव है।’’

पिछले 600 वर्षों में बेनेडिक्ट सेवानिवृत्त होने वाले पहले पोप बने थे, उन्होंने 2013 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फ्रांसिस 2023 में निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित हुए थे और उन्हें सर्दियों में श्वसन संक्रमण होने का खतरा रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\