विदेश की खबरें | पोप ने यूक्रेन में रूसी हमले को ‘घिनौना’ करार दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गत 24 फरवरी को शुरू हुए रूसी हमले के बाद से अब तक की कुछ कठोरतम टिप्पणी करते हुए फ्रांसिस ने रविवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित किया और कहा कि (यूक्रेन में) हर रोज दमन बढ़ रहा है। उन्होंने इसे ‘निरर्थक जनसंहार’ की भी संज्ञा दी।
गत 24 फरवरी को शुरू हुए रूसी हमले के बाद से अब तक की कुछ कठोरतम टिप्पणी करते हुए फ्रांसिस ने रविवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित किया और कहा कि (यूक्रेन में) हर रोज दमन बढ़ रहा है। उन्होंने इसे ‘निरर्थक जनसंहार’ की भी संज्ञा दी।
फ्रांसिस ने रूस के संदर्भ में स्पष्ट रूप से कहा, ‘‘इसका कोई औचित्य नहीं है।’’ उन्होंने, हालांकि रूस को आक्रांता की संज्ञा देने से परहेज किया।
पोप ने रूस का नाम लिये बिना यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ युद्ध की विभीषिका की आलोचना भी की। उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी किरदारों’ से अपील की कि वे युद्ध समाप्त कराने की दिशा में प्रयास करें।
पोप ने कहा, ‘‘एक बार फिर इस सप्ताह, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर मिसाइल और बम बरसाये गये।’’
उन्होंने कहा कि उन्हें उन सभी की चिंता है, जिन्हें वहां से भागना पड़ा है। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘मुझे उन लोगों के लिए बहुत दुख हो रहा है, जिनके पास भागने का कोई मौका नहीं बचा है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)