एजेंसी न्यूज

पोप ने अंत्येष्टि स्थल के कर्मियों के लिए प्रार्थना की अपील की

पोप ने कहा, ‘‘वे लोग जो काम कर रहे हैं वह बहुत भारी और दुखी करने वाला है। वे इस महामारी के दर्द को बहुत नजदीक से महसूस कर रहे हैं।’’

पोप ने अंत्येष्टि स्थल के कर्मियों के लिए प्रार्थना की अपील की

इटली समेत कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के परिजन महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अंत्येष्टि स्थल पर जो कर्मी होते हैं उन्हें ही दुखी परिजनों को ढांढस देनी पड़ रही है।

पोप ने कहा, ‘‘वे लोग जो काम कर रहे हैं वह बहुत भारी और दुखी करने वाला है। वे इस महामारी के दर्द को बहुत नजदीक से महसूस कर रहे हैं।’’

उन्होंने शनिवार को वेटिकन सिटी होटल में सुबह की प्रार्थना के वक्त इन कर्मियों के लिए दुआ करने की अपील की।

इससे पहले पोप इस संकटकाल में काम कर रहे डॉक्टरों, नर्सों, सुपर मार्केट में काम करने वाले लोगों और परिवहन कर्मियों की सराहना कर चुके हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).