विदेश की खबरें | मैक्सिको विजय के दौरान मूल निवासियों की मौत के सिलसिले में माफी मांगें पोप: ओब्रेडोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने शनिवार को प्रकाशित हुए पत्र में पोप से मेक्सिको के औपनिवेशिक काल के दस्तावेज देने को भी कहा।

राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने शनिवार को प्रकाशित हुए पत्र में पोप से मेक्सिको के औपनिवेशिक काल के दस्तावेज देने को भी कहा।

पत्र में कहा गया है कि कैथलिक चर्च, स्पेन की राजशाही और मैक्सिको की सरकार को उन अत्याचारों के लिए माफी मांगनी चाहिए जो मूल निवासियों ने सहन किए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इस्लामाबाद में COVID19 के बढ़ते मामलों के बाद मिनी स्मार्ट लॉकडाउन लागू.

ओब्रेडोर ने पोप से मैक्सिको के 19वीं सदी के स्वतंत्रता सैनानी मिगुएल हिडाल्गो के पक्ष में एक बयान जारी करने को भी कहा।

माना जाता है कि विद्रोह में हिडाल्गो की संलिप्तता के कारण चर्च ने उनका बहिष्कार कर दिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 3.7 करोड़ से अधिक, अब तक 1,071,399 संक्रमितों की हुई मौत.

मैक्सिको में इस बात को लेकर जद्दोजहद चल रही है कि 1591-1521 की विजय की 500वीं सालगिरह कैसे मनाएं। इस विजय की वजह से पूर्व-स्पेनिश काल में देश की आबादी के बड़े हिस्से को जान गंवानी पड़ी थी।

साल 2019 में, राष्ट्रपति ने इसके लिए स्पेन से माफी मांगने को कहा था। इस दौरान लाखों मूल निवासी हिंसा और बीमारी की वजह से मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\