देश की खबरें | पूनियां ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने हाल के बयानों में उनकी पार्टी के सदस्यों को ‘‘मूर्ख’’ और ‘‘दोयम दर्जे’’ का कहने के लिए शनिवार को राज्य के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

जयपुर, 16 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने हाल के बयानों में उनकी पार्टी के सदस्यों को ‘‘मूर्ख’’ और ‘‘दोयम दर्जे’’ का कहने के लिए शनिवार को राज्य के कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल में एक घटना को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा में ऐसे ‘‘मूर्ख’’ लोग पदाधिकारी बन गए हैं जिन्हें कोई समझ ही नहीं है। बाद में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को ‘‘दोयम दर्जे’’ के नेता बताया था।

पूनियां ने इस बारे में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जिन्होंने हमें मूर्ख और दोयम दर्जे का घोषित किया है क्योंकि यही लोग 2023 में राजस्थान से कांग्रेस की विदाई का कारण बनेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजस्थान में दो विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तावित उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वल्लभनगर और धरियावद दोनों सीटें जीतेगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।’’

पूनियां ने कहा, ‘‘भाजपा का कार्यकर्ता न झुकेगा, न डरेगा और पूरी मजबूती से जनविरोधी कांग्रेस सरकार का डटकर मुकाबला करेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में अभी वक्त है, उससे पहले ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट और गाड़ी पर पथराव जैसी हिंसक घटनाएं शुरू हो गई जिससे राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था प्रमाणित हो रही है।

पूनियां ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग से निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सकें।’’

इन दोनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\