एजेंसी न्यूज

Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला ने ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच के दौरान समान बातें कहीं: सूत्र

श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘पॉलीग्राफ’ व ‘नार्को’ जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान समान जवाब दिए हैं . पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Shraddha Murder Case: आफताब अमीन पूनावाला ने ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच के दौरान समान बातें कहीं: सूत्र
Shraddha Walker (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 2 दिसंबर : श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है. मुख्य आरोपी आफताब ने दिल्ली पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है. श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने चाइनीज चौपर का भी इस्तेमाल किया था. इसके साथ ही आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान कुबूल किया कि उसने जिस आरी से श्रद्धा के शव को काटा था उस आरी को गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पास झाड़ियों में कहीं फेक दिया था. आफताब ने दिल्ली पुलिस के सामने ये भी खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के सिर को महरौली के जंगलों में ही फेंका था. दिल्ली पुलिस के सूत्रों से ये भी पता चला की आफताब ने श्रद्धा के फोन को मुम्बई में समुद्र में फेंक दिया था जो अभी तक दिल्ली पुलिस बरामद नहीं कर पाई है.

श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) ने अपनी ‘पॉलीग्राफ’ व ‘नार्को’ जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान समान जवाब दिए हैं . पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, 14 दिन की पुलिस हिरासत के दौरान पूनावाला का बयान उसकी ‘पॉलीग्राफ’ व ‘नार्को’ जांच के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब के समान है. एक सूत्र ने कहा, “उसने दोनों जांच के दौरान पूरा सहयोग किया. पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों के उसने समान जवाब दिए. पॉलीग्राफ और नार्को जांच के दौरान उसके बयान में कोई बदलाव नहीं आया.”

सूत्र ने कहा कि उसने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की हत्या की बात स्वीकार की है और यह भी कबूल किया कि दिल्ली के जंगल वाले इलाकों में विभिन्न स्थानों पर उसके शव के टुकड़े फेंके थे. हालांकि, पुलिस को अभी तक वालकर की खोपड़ी नहीं मिली है और वह अभी भी शव के अन्य हिस्सों और खोपड़ी की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें अब यकीन हो गया है कि पूनावाला ने पूछताछ के दौरान और बाद में ‘पॉलीग्राफ’ व ‘नार्को’ विश्लेषण के दौरान जो कबूल किया, वह समान है. इसलिए, जांच में किसी तरह का नया मोड़ आने की गुंजाइश नहीं है. सूत्रों ने कहा कि वालकर की डीएनए रिपोर्ट अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब का नार्को टेस्ट हुआ पूरा, 2 घंटे से अधिक समय तक चली प्रकिया

अब तक 13 से अधिक हड्डियां बरामद की जा चुकी हैं. डॉक्टर वालकर की मौत का पता लगाने और पुष्टि करने के लिए केवल विशिष्ट हड्डियों की मात्रा और गुणवत्ता का मिलान करेंगे. सूत्रों ने कहा, “हमारे पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की. हालांकि, हम अभी भी डिजिटल फुटप्रिंट्स और सबूतों का इंतजार कर रहे हैं, जो जांच के मद्देनजर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.” उन्होंने कहा कि हमने मामले में और सबूत जुटाए हैं क्योंकि जांच अभी भी जारी है. बहरहाल, पुलिस ने और ब्योरा नहीं दिया क्योंकि इससे उनकी जांच प्रभावित हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).