जरुरी जानकारी | पूनावाला ने पटनायक से कहा, अक्टूबर-नवंबर तक आ सकता है कोविड-19 का टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि वह इस साल अक्टूर-नवंबर तक कोविड-19 का टीका (वैक्सीन) बना लेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक में यह जानकारी दी। सीरम इंस्टिट्यूट मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी टीका विनिर्माता कंपनी है।

भुवनेश्वर, 22 जुलाई सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि वह इस साल अक्टूर-नवंबर तक कोविड-19 का टीका (वैक्सीन) बना लेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक में यह जानकारी दी। सीरम इंस्टिट्यूट मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी टीका विनिर्माता कंपनी है।

सीरम इंस्टिट्यूट ने बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ प्रयोग के आधार पर कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ के विनिर्माण के लिए भागीदारी की है। इसका विकास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इसके अलावा कंपनी को भारतीय औषध महानिदेशक (डीसीजीआई) से अपनी खुद की न्यूमोकोकल वैक्सीन के विकास की अनुमति मिली है।

पटनायक के साथ बैठक में पूनावाला ने उम्मीद जताई कि कोविड-19 का टीका अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में अगले चरण का परीक्षण अगस्त के मध्य में शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके ने पहले चरण के परीक्षण में उत्साहवर्धक नतीजे दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वीडिया क्लिप में पूनावाला ने कहा, ‘‘भारत में अगले चरण का परीक्षण अगस्त के मध्य में शुरू होगा और टीका अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो जाएगा।’’

पूनावाला ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया तथा राज्य सरकार एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगी और जब यह टीका तैयारी हो जाएगा तो अपने सहयोग को आगे बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री पटनायक ने कंपनी की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ भागीदारी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने पहले चरण के परीक्षण के उत्साहवर्धक नतीजों के लिए कंपनी को बधाई दी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\