वेस्ट बैंक पर चर्चा करने के लिए इजराइल पहुंचे पोम्पिओ
पोम्पिओ आज सुबह तेल अवीव पहुंचे और सीधे यरुशलम रवाना हो गए। कोरोना वायरस के कारण इजराइल आने वाले हर व्यक्ति के लिए दो सप्ताह पृथक रहना अनिवार्य है, लेकिन पोम्पिओ को इससे छूट दी गई है।
पोम्पिओ ऐसे तनावपूर्ण माहौल में यहां पहुंचे हैं, जब इजराइली बल उस सैनिक के हत्यारों की तलाश कर रहे हैं, जिसकी मौत पश्चिमी तट के एक गांव में सेना की छापेमारी के दौरान छत से ईंट फेंकने से घायल होने के बाद हो गई थी।
पोम्पिओ आज सुबह तेल अवीव पहुंचे और सीधे यरुशलम रवाना हो गए। कोरोना वायरस के कारण इजराइल आने वाले हर व्यक्ति के लिए दो सप्ताह पृथक रहना अनिवार्य है, लेकिन पोम्पिओ को इससे छूट दी गई है।
पोम्पिओ के साथ अमेरिकी और इजराइली झंडे की एक पंक्ति के सामने खड़े होकर, नेतन्याहू ने छह घंटे की अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा को ‘‘गठबंधन की मजबूती का गवाह’’ बताया।
दोनों ने कहा कि वे ईरान को लेकर दोनों की साझा चिंता, कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई और इजराइल की निवर्तमान सरकार पर चर्चा करेंगे।
इस बीच, पोम्पिओ ने पथराव में मारे गए सैनिक के प्रति संवेदना जाहिर की और कहा, ‘‘ इजराइल को अपना बचाव करने का अधिकार है और अमेरिका इन प्रयासों में उसका लगातार समर्थन करेगा।’’
पोम्पिओ की बुधवार वार्ता का एक महत्वपूर्ण मुद्दा पश्चिमी तट के हिस्सों का इजराइल में विलय होने की उम्मीद है।
पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ बचे हुए काम करने हैं और हमें इसे जल्द करना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

