Rajasthan: राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू

राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो गया.

मतदाता (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 18 दिसंबर : राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो गया. निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा. इस तीसरे एवं अंतिम चरण में तीन जिलों में कुल 8,72,597 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

तीसरे चरण में सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. तीसरे चरण के मतदान के लिए 1,183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मेरठ के लिसाड़ी गेट में ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली

मतदान के पहले चरण में 64.35 फीसद और दूसरे चरण में 68.57 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. गौरतलब है कि तीनों चरणों के मतदान की गणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी. प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर तथा उपप्रधान और उपप्रमुख के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड