खेल की खबरें | टूर्नामेंट की शुरुआत में ही पोलार्ड की शानदार फॉर्म हमारे लिए अच्छे संकेत: जहीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी मेंटर जहीर खान ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में ही कीरोन पोलार्ड की शानदार फॉर्म टीम के लिए ‘शानदार संकेत’ हैं।

अबु धाबी, दो अक्टूबर मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी मेंटर जहीर खान ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में ही कीरोन पोलार्ड की शानदार फॉर्म टीम के लिए ‘शानदार संकेत’ हैं।

पोलार्ड ने पिछले दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 24 गेंद में नाबाद 60 जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए।

यह भी पढ़े | CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें.

जहीर ने मुंबई इंडियन्स के ट्विटर हैंडल पर डाले गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘उसका (पोलार्ड का) कैरेबिया (कैरेबियाई प्रीमियर लीग) में चल रहे टूर्नामेंट के साथ ही इस तरह की फॉर्म में होना शानदार है और उसने इस फॉर्म को जारी रखा है, जो काफी महत्वपूर्ण है और हम हमेशा उस पर भरोसा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पोलार्ड जब भी शुरुआत में ही अच्छी फॉर्म में होता है तो यह हमारे लिए अच्छा संकेत होता है।’’

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch CSK vs SRH Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैचों में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। मुंबई ने अब तक दो मैच जीते हैं जबकि बेंगलोर की टीम के खिलाफ उसे सुपर ओवर जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अंतिम ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

जहीर ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हमारे लिए चीजें जैसी रहीं उससे हम काफी खुश हैं और हम टूर्नामेंट में आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे। हमारी तैयारी शानदार है और हम अपने खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहे हैं।’’

जहीर ने मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड की भी काफी तारीफ की जो पूरी तैयारी के साथ आए हैं और गेंदबाजों के लिए विस्तृत योजनाएं बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शेन बांड काफी कड़ी मेहनत करता है जिससे कि सभी गेंदबाजों के लिए योजनाएं तैयार रहें, हमारे पास मौजूद अनुभवी तेज गेंदबाजों (ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह) का होना अच्छा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर