एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नैतिकता के बिना राजनीति पाखंड है: पटनायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि नैतिकता के बिना राजनीति पाखंड है।

देश की खबरें | नैतिकता के बिना राजनीति पाखंड है: पटनायक

भुवनेश्वर, 18 नवंबर बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि नैतिकता के बिना राजनीति पाखंड है।

ओडिशा के पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र बक्सीपात्रा की 91वीं जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा कि राजनीति एक ‘‘आदर्श के लिए काम करने और लोगों की बिना शर्त सेवा करने की प्रतिबद्धता’’ है।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि राजनीति ‘‘सत्ता का स्रोत है और लोगों की भलाई करने का माध्यम भी है।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘लेकिन नैतिकता के बिना राजनीति पाखंड है। उच्च नैतिकता वाला एक समर्पित और प्रतिबद्ध नेता ही लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है।’’

उन्होंने कहा कि कई लोग राजनीति को सत्ता पाने का जरिया मानते हैं।

पटनायक ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना ​​है कि लोगों का प्यार सत्ता, पद और हैसियत की दुनिया से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वास्तव में लोगों की संतुष्टि ही एक नेता की सबसे बड़ी संपत्ति है।’’

समारोह को प्रसिद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया और उन्होंने ‘‘आधुनिक भारतीय राजनीतिक विचार के आकस्मिक लोप’’ पर बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).