देश की खबरें | लोकतांत्रिक देश में दबाव और प्रभाव की राजनीति अच्छी बात नहीं है : नरेन्द्र सिंह तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक देश में दबाव और प्रभाव की राजनीति अच्छी बात नहीं है।

जयपुर, चार जून केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक देश में दबाव और प्रभाव की राजनीति अच्छी बात नहीं है।

तोमर 10 जून को चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले रणनीति बनाने के लिये पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिये शनिवार को यहां पहुंचे।

कांग्रेस और उनके समर्थक विधायकों को उदयपुर में बाडेबंदी को लेकर तोमर ने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक देश में दबाव और प्रभाव की राजनीति अच्छी बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को बाडेबंदी की जरूरत नहीं है पार्टी विधायकों के लिये एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी।

बसपा द्वारा छह विधायकों के लिये जारी व्हिप पर पूछे गये सवाल के जवाब में तोमर ने कहा कि हर दल के कार्यकर्ता को पार्टी व्हिप का पालन करना चाहिए।

बसपा की राजस्थान इकाई ने शनिवार को एक व्हिप जारी कर बसपा से कांग्रेस में आये छह विधायकों को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की बजाय निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने के लिये कहा है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वह यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी रणनीति बना रही है जिसके अनुसार मतदान होगा और पार्टी तय लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करेगी।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीद फरोख्त से बचान के लिये उदयपुर के एक होटल में रखा है। बसपा से कांग्रेस में आये छह विधायकों में से केवल एक जोगिन्दर अवाना उदयपुर में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला