जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों ने सीआरपीएफ की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत होने की निंदा की
पीर मेहराजुद्दीन उस समय मारा गया, जब सीआरपीएफ कर्मियों ने श्रीनगर-गुलमर्ग राजमार्ग पर उसके वाहन पर तब गोली चलायी जब वह एक सुरक्षा जांच नाके पर नहीं रुका। उसे शहर स्थित एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
श्रीनगर, 13 मई कश्मीर में राजनीतिक दलों ने बड़गाम जिले में सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा चलाई गई गोली में एक नागरिक की मौत होने की बुधवार को निंदा की और दोषियों को दंडित करने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।
पीर मेहराजुद्दीन उस समय मारा गया, जब सीआरपीएफ कर्मियों ने श्रीनगर-गुलमर्ग राजमार्ग पर उसके वाहन पर तब गोली चलायी जब वह एक सुरक्षा जांच नाके पर नहीं रुका। उसे शहर स्थित एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने एक बयान में मेहराजुद्दीन के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से हुई मौत की निंदा की।
जेकेपीसीसी ने कहा, ‘‘गोली चलाने से बचना चाहिए था। बेगुनाहों के जीवन की हानि होने से लोगों में और अलगाव की भावना उत्पन्न हो सकती है।’’
पार्टी ने उन परिस्थितियों की जांच की मांग की जिनमें नागरिक की मौत हुई ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।
इस घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए पीडीपी ने जांच की मांग की।
पीडीपी ने ट्वीट किया, ‘‘... एक जांच शुरू की जानी चाहिए और दोषी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण। इस गोलीबारी की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच निष्कर्ष बताये जाने चाहिए। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदना।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

