देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोविड-19 पर चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस के तीन नेताओं ने थाने पहुंचकर दी गिरफ्तारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रकोप पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में यहां शनिवार को कांग्रेस के धरने से शुरू हुई राजनीति रविवार को तेज हो गयी।

जियो

इंदौर, 14 जून कोविड-19 के प्रकोप पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में यहां शनिवार को कांग्रेस के धरने से शुरू हुई राजनीति रविवार को तेज हो गयी।

धरना देने वाले चार लोगों में शामिल दो कांग्रेस विधायकों तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी और आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन प्रमुख विपक्षी दल के साथ पक्षपात कर रहा है।

यह भी पढ़े | चेन्नई: लॉकडाउन ने भाई-बहन के टैलेंट को किया अनलॉक, खाली बोतलों और दीवारों पर चित्रकारी कर घर का बदला घर का नजारा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश व्यास ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस के कुल चार नेताओं के शनिवार के धरने के लिये प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। इस कारण राज्य के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और उनके साथ धरने पर बैठे दो अन्य विधायकों-विशाल पटेल तथा संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

व्यास ने बताया कि इस मामले में-पटेल और शुक्ला के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को सर्राफा पुलिस थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: अमित शाह और सीएम केजरीवाल की मीटिंग खत्म, COVID-19 के मरीजों के लिए केंद्र देगा 500 रेलवे कोच, बढ़ेगी टेस्टिंग की रफ्तार.

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने औपचारिक गिरफ्तारी के बाद तीनों नेताओं को नोटिस तामील कराते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें एक स्थानीय अदालत के सामने 29 जून को हाजिर होने को कहा है।

सर्राफा थाने से रिहा होते ही तीनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन "भाजपा की कठपुतली" बना हुआ है और सत्तारूढ़ दल के इशारे पर प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के साथ पक्षपातपूर्ण बर्ताव करते हुए उन पर आपराधिक मामले लादे जा रहे हैं।

मामले के चार आरोपियों में शामिल पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक पटवारी रविवार को भोपाल में होने के चलते गिरफ्तारी देने के लिये सर्राफा पुलिस थाने नहीं पहुंच सके।

बहरहाल, देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में कांग्रेस का धरना पहले ही राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि इस महामारी के प्रकोप से निपटने में राज्य की भाजपा सरकार नाकाम रही है और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

इस बीच, प्रमुख विपक्षी दल के इन नेताओं के सामने जमीन पर घुटने टेककर उनसे धरना खत्म करने की मान-मनुहार करने वाले दो सरकारी अफसरों पर तबादले की गाज गिर गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों के शनिवार देर रात जारी आदेशों में अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राकेश शर्मा और शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) डीके तिवारी को मैदानी तैनाती से हटाते हुए उनका तबादला तत्काल प्रभाव से भोपाल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है, जबकि तिवारी को पुलिस मुख्यालय में उपाधीक्षक (डीएसपी) के तौर पर तैनात किया गया है।

संबंधित वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने दोनों अधिकारियों के आचरण पर आपत्ति जतायी थी।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी