जरुरी जानकारी | पॉलिसीबाजार ने सेबी के पास 6,017.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार और ऋण तुलना पोर्टल पैसाबाजार का संचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक ने बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 6,017.5 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आवेदन किया है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार और ऋण तुलना पोर्टल पैसाबाजार का संचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक ने बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 6,017.5 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आवेदन किया है।

ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक आईपीओ में 3,750 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम होगा, जबकि इसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,267.50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ओएफएस के तहत एसवीएफ पायथन-दो (केमैन) 1,875 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगा, यशिश दहिया 250 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे और कुछ अन्य शेयरधारक भी शेयरों की पेशकश करेंगे।

पीबी फिनटेक आईपीओ से पहले इक्विटी शेयरों के निजी नियोजन के जरिए करीब 750 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

पीबी फिनटेक बीमा और ऋण उत्पादों के लिए अग्रणी ऑनलाइन मंच है, जो प्रौद्योगिकी, डेटा और नवाचार के कारण बढ़त हासिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\