देश की खबरें | हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं हो सकते: गोवा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक बलात्कार की हालिया घटना को लेकर उनके बयान को संदर्भ से बाहर करके लिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करना संभव नहीं है।

पणजी, 30 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक बलात्कार की हालिया घटना को लेकर उनके बयान को संदर्भ से बाहर करके लिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि हर लड़की की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करना संभव नहीं है।

गौडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। लेकिन यह माता-पिता की समान रूप से जिम्मेदारी है कि यह जानें कि उनके बच्चे कहां जा रहे हैं और क्या उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान में होना चाहिए।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अंत में माता-पिता सबसे अधिक पीड़ित होते हैं। क्या हर लड़की की सुरक्षा के लिए उसके पीछे एक पुलिसकर्मी तैनात करना संभव है?’’

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री सावंत के दो बलात्कार पीड़िताओं को लेकर दिए गए उस बयान की जमकर आलोचना हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो किशोरियां देर रात समुद्र तट पर क्यों निकली थीं। आलोचनाओं के बाद उन्होंने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से बाहर करके देखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार सरकार के मुखिया और एक 14 साल की बेटी के अभिभावक के रूप में, मैं बहुत दुखी और परेशान हूं। इस घटना का दर्द को बयां नहीं किया जा सकता।’’

घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान