पुलिसकर्मियों पर हमला, पांच गिरफ्तार, 10 हिरासत में
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के अलावा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं, गैंगस्टर एक्ट तथा रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के अलावा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं, गैंगस्टर एक्ट तथा रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आदित्यनाथ ने कहा, ''कानपुर में कुछ लोगों ने दुस्साहस किया और मैं पुलिसकर्मियों को बताना चाहता हूं कि जिन लोगों ने पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया है, उनकी पहचान होनी चाहिये और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।’’
योगी ने कहा कि जब स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षा कर्मी एवं सफाईकर्मी अपनी जिंदगी खतरे में डालकर प्रदेश में 23 करोड़ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं, तब कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम कोविड-19 संक्रमित रोगी के संपर्क में आये नौ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंची। जब स्वास्थ्यकर्मी वहां से जाने लगे तो मोहल्ले वालों ने पहले उन पर और बाद में पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी वहां स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने गये थे ।
एसपी अनिल ने बताया कि इस हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 10 अन्य को पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब 12 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है ।
जिलाधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही र्है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस हमले के पीछे किसकी साजिश थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

