देश की खबरें | दीव में 23 साल पहले जमा उम्र प्रमाण पत्र में विसंगति मिलने पर पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश दीव में एक पुलिस निरीक्षक को 23 साल पहले भर्ती के समय जमा कराए गए उम्र प्रमाण पत्र में कथित तौर पर विसंगति पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दमन, 16 मई केंद्र शासित प्रदेश दीव में एक पुलिस निरीक्षक को 23 साल पहले भर्ती के समय जमा कराए गए उम्र प्रमाण पत्र में कथित तौर पर विसंगति पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के उप महानिरीक्षक विक्रमजीत सिंह ने इस संबंध में 14 मई को आदेश जारी किया। अधिकारी ने बताया कि दीव पुलिस थाने में निरीक्षक पद प तैनात पंकेश टंडेल को उनके खिलाफ लगे ‘‘ गंभीर आरोपों’’ की चल रही विभागीय जांच के मद्देनजर निलंबित किया गया है।

दीव के पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि टंडेल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि 23 साल पहले भर्ती के समय उन्होंने जिन दस्तावेजों को जमा किया है उनमें अलग-अलग जन्म तिथि दर्ज है।

उन्होंने बताया कि टंडेल की भर्ती उप निरीक्षक पद पर हुई थी और पदोन्नति के बाद वह अब निरीक्षक पद पर हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘यह जांच की जा रही है कि कहीं उनके दस्तावेज फर्जी तो नहीं हैं। एहतियातन हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जैसे ही मामले में स्थिति स्पष्ट होगी, हम उचित कार्रवाई करेंगे।’’

डीआईजी द्वारा जारी निलंबन आदेश में टंडेल के बिना पूर्व अनुमति दीव पुलिस मुख्यालय के न्यायाधिकार क्षेत्र से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान