एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सतना में थाना परिसर में पुलिसकर्मी को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जिसे पिछले सप्ताह थाना में अपराधी ने गोली मार दी थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सतना में थाना परिसर में पुलिसकर्मी को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

सतना (मप्र), 10 मई मध्यप्रदेश के सतना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जिसे पिछले सप्ताह थाना में अपराधी ने गोली मार दी थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग का उपचार किया जा रहा था और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल की आधी रात के आसपास जैतवारा थाना परिसर में हुए हमले में गर्ग के कंधे के पास गोली लगी थी।

पुलिस ने पिछले सप्ताह संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी अच्छू शर्मा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सात मई को गर्ग को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया और मैक्स अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गर्ग की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गर्ग के परिजनों को सरकारी नियमों के अनुसार एक करोड़ रुपये की सहायता राशि और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

गर्ग का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह उनके पैतृक स्थान सतना में किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).