देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को 45 वर्षीय एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
धमतरी, 28 जनवरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को 45 वर्षीय एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक सालिक राम पात्रे ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि पात्रे जब जिला चुनाव कार्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था तब उसने खुद को गोली मार ली।
उनके मुताबिक, जब गोली की आवाज सुनकर वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
अधिकारियों ने बताया कि पात्रे यहां पुलिस लाइन में तैनात था। वह अगले महीने होने वाले शहरी तथा पंचायत निकाय चुनावों के लिए 19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। इस स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाती हैं।
उन्होंने बताया कि पात्रे राज्य के कबीरधाम जिले का निवासी था और 2010 में पुलिस में शामिल हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि पात्रे ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

