देश की खबरें | पुलिसकर्मी ने शराबी पिता की कार से बच्चों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक पुलिस कर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा का पात्र बना जब उसने शराब के नशे में कार चला रहे एक व्यक्ति को रोक कर वाहन में बैठे उसके तीन नन्हें बच्चों को खुद घर तक छोड़ा।
केंद्रपाड़ा, (ओडिशा) 14 फरवरी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक पुलिस कर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा का पात्र बना जब उसने शराब के नशे में कार चला रहे एक व्यक्ति को रोक कर वाहन में बैठे उसके तीन नन्हें बच्चों को खुद घर तक छोड़ा।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मधुकर संदीप संपद ने बताया कि केंद्रपाड़ा शहर में पुराने बस स्टैंड चौक के भीड़भाड़ वाले इलाके के पास गलत तरीके से कार चलाने पर हवलदार सोरेन ने वाहन को रोका और पाया कि कार चलाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में धुत है।
इसके अलावा हवलदार ने देखा कि कार की पिछली सीट पर तीन से सात वर्ष की आयु के तीन बच्चे बैठे थे, जिनमें से दो लड़के और एक लड़की थी।
अधिकारी ने कहा कि बच्चे घबराए हुए थे।
उन्होंने कहा कि वाहन चला रहा व्यक्ति बच्चों का पिता था।
संपद ने ट्वीट किया, “मानवता के नाते हवलदार ने खुद गाड़ी चलाकर बच्चों को घर तक छोड़ा।”
सोरेन ने कहा कि इसके लिए बच्चों की मां ने उसे धन्यवाद दिया। संपद ने कहा कि उन्होंने सोरेन को पुरस्कृत करने के लिए उसके नाम का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार रात की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

