एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू, 28 सितंबर कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में मुठभेड़ शाम लगभग साढ़े पांच बजे शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि शुरू में गोलीबारी कुछ देर तक चली लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कोग गांव में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों से आमना-सामना होने के बाद दोनों ओर से कुछ राउंड गोलियां चलाई गईं।’’

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बल भेजकर इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).