देश की खबरें | दिल्ली में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, पार्क में मिला शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने मंगलवार सुबह यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने मंगलवार सुबह यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के तुगलक रोड़ सर्किल की यातायात इकाई में तैनात अशोक यादव (55) ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि द्वारका के सेक्टर 19 के जिला पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर गोली लगने का निशान है।

उन्होंने कहा कि उसने खुद को अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मार ली।

वर्धन ने कहा, “अपराध व एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच जारी है।”

उन्होंने कहा कि किसी साजिश का संदेह नहीं है और मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ भी नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि यादव के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\