एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत में पुलिसकर्मी पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पुलिस कर्मी पर तेज़ धारदार हथियार से कथित रूप से हमला करके उसे जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा के सोनीपत में पुलिसकर्मी पर हमला

सोनीपत, आठ दिसंबर हरियाणा के सोनीपत जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पुलिस कर्मी पर तेज़ धारदार हथियार से कथित रूप से हमला करके उसे जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़ित हरीश ने बताया है कि वह सात दिसंबर को अपनी ड्यूटी खत्म कर के घर जा रहा था और रात करीब दस बजे वह सोहटी - बहादुरगढ़ चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक कार से बिंटू व चीनू नामक व्यक्ति आए जो उसके ही गांव के रहने वाले हैं।

हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार का बिंटू और चीनू के परिवार से दो साल से विवाद है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हरिश ने बताया कि चीनू ने अपने हाथ में कोई धारदार हथियार ले रखा था और दोनों ने उस पर एकदम से हमला कर दिया जिसकी वजह से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि खरखौदा थाने ने हरीश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).