एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी एवं नक्सली की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक नक्सली की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी एवं नक्सली की मौत

कांकेर, तीन मार्च छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक नक्सली की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया पुलिस थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने बताया कि हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी मिलने के आधार पर अभियान शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के कांस्टेबल रमेश कुरेठी की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).