देश की खबरें | सीएए विरोधी हिंसा के दौरान युवक की मौत के आरोपी पुलिसकर्मी एसआईटी जांच में आरोपमुक्त

बिजनौर, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले वर्ष 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में गोली लगने से एक युवक की मौत के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियो को एसआईटी की जांच में आरोपमुक्त कर दिया गया है।

जिला पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2019 को जिले में सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे और नहटौर मे भीड़ ने थाने पर हमला कर पुलिस की तीन गाड़ियां जला दी थीं।

यह भी पढ़े | दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का स्थायी समाधान भगवान बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है: PM मोदी.

पुलिस के अनुसार भीड़ ने दारोगा आशीष तोमर का पिस्तौल लूट लिया था जो बाद में बरामद हो गया था। भीड़ के हमले में तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, दारोगा आशीष तोमर और सिपाही मोहित सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

पुलिस ने बताया कि इस इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुलेमान और अनस की गोली लगने से मौत हो गयी थी तथा ओमराज सैनी गोली लगने से घायल हो गया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान में COVID-19 के 204 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 256: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सुलेमान के भाई शोएब ने थाना प्रभारी राजेश सोलंकी, दारोगा आशीष तोमर, सिपाही मोहित और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियो के खिलाफ सुलेमान को रात में उस समय गोली मार देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी, जब वह नमाज पढ़कर लौट रहा था।

जिला पुलिस ने जनपद में हुई सभी घटनाओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर शोएब की तहरीर भी उसी जांच प्रक्रिया में शामिल कर ली थी। जिला प्रशासन ने इस घटना के लिए मजिस्ट्रेटी जांच का गठन किया था।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने जानकारी दी कि एसआईटी की जांच में पुलिसकर्मियों पर आरोप निराधार पाए गये और पाया गया कि सुलेमान ने पुलिस पर हमला किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)