विदेश की खबरें | पुलिस एक साल तक नहीं कर सकेगी चेहरा पहचानने वाली अमेजॉन की तकनीक का इस्तेमाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गहरे रंग वाले लोगों को पहचानने में गलती करने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही इस तकनीक के कानून-प्रवर्तकों द्वारा इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाली कंपनियों की सूची में अमेजॉन भी शामिल हो गई है।

गहरे रंग वाले लोगों को पहचानने में गलती करने के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रही इस तकनीक के कानून-प्रवर्तकों द्वारा इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने वाली कंपनियों की सूची में अमेजॉन भी शामिल हो गई है।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसने अभी यह कदम क्यों उठाया। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हुए प्रदर्शनों ने अमेरिका में नस्ली अन्याय की ओर ध्यान खींचा है। इससे लोगों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा तकनीक के इस्तेमाल की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: इराक में COVID-19 के 1,146 नए मामले दर्ज, कुल संख्या 15 हजार के पार.

कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्धों का पता लगाने के लिए चेहरा पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आलोचकों का कहना है कि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। कई अमेरिकी शहरों ने पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

बाईबीएम ने भी मंगलवार को कहा था कि वह चेहरे का पता लगाने वाली तकनीक के कारोबार से हाथ पीछे खींच रही है।

यह भी पढ़े | COVID-19: लॉकडाउन के बाद जर्मनी शरणार्थियों को देश में प्रवेश करने की देगा अनुमति.

नागरिक अधिकार समूहों और अमेजॉन के कर्मियों ने कंपनी पर दबाव बनाया था कि वह ‘रेकॉग्निशन’ नामक अपनी तकनीक सरकारी एजेंसियों को बेचना बंद करे। उनका तर्क है कि यह लोगों की निजता का उल्लंघन करने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने में इस्तेमाल की जा सकती है।

अमेजॉन ने बुधवार को एक ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद चेहरा पहचानने के लिए कड़े नियमों बनाएगी।

गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नजर आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\