देश की खबरें | पुलिस कोरटकर के खिलाफ कार्रवाई करेगी: मुख्यमंत्री फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को उन आरोपों का खंडन किया कि पुलिस नागपुर के पत्रकार प्रशांत कोरटकर को बचा रही है।

नागपुर, 22 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को उन आरोपों का खंडन किया कि पुलिस नागपुर के पत्रकार प्रशांत कोरटकर को बचा रही है।

कोरटकर पर एक इतिहासकार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र छत्रपति संभाजी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

कोरटकर के दुबई में होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे पर खबरें बिना सत्यापन के फैलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस उनकी तलाश कर रही है और वह जहां भी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह दुबई हो या कहीं और।’’

कोरटकर की विदेश में कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम एशिया भाग गए हैं।

कोल्हापुर के इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को कथित तौर पर धमकी देने और मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके योद्धा-पुत्र संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कोरटकर के खिलाफ 26 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था।

कोल्हापुर पुलिस ने नागपुर निवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत समूहों के बीच नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था।

कोल्हापुर में 18 मार्च को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी वी कश्यप की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\