एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, मादक पदार्थों की जानकारी देने वालों को नकद पुरस्कार देगी पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को घोषणा की कि आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ठोस कार्रवाई हेतु जानकारी देने वाले लोगों को एक लाख रुपये से 12.50 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, मादक पदार्थों की जानकारी देने वालों को नकद पुरस्कार देगी पुलिस

श्रीनगर, 31 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को घोषणा की कि आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ठोस कार्रवाई हेतु जानकारी देने वाले लोगों को एक लाख रुपये से 12.50 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि जो कोई भी ऐसी जानकारी प्रदान करेगा जिसकी मदद से राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा आतंकवादियों, हथियारों और प्रतिबंधित पदार्थों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सीमा पार सुरंगों का पता लगाया जा सके, उसे पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई खेप को जब्त करने के लिए सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पाकिस्तान में आतंकवादी आकाओं या देश के भीतर आतंकवादियों के संपर्क में रहने वाले तत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

आतंकवादियों को ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले तत्वों के बारे में जानकारी देने पर भी पुरस्कार दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि लोगों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने के लिए मस्जिदों, मदरसों, स्कूलों या कॉलेजों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के बारे में जानकारी देने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई योग्य सूचना देने पर इनाम भी जारी रहेगा। आतंकवादी की श्रेणी के आधार पर इनाम दो लाख रुपये से 12.50 लाख रुपये के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).