देश की खबरें | सैन्य अधिकारी की जांच की अनुमति चाहती है पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यहां कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग के परिसर में एक नेपाली महिला के ‘गैरकानूनी’ रूप से ठहरने के संबंध में कैप्टन रैंक के एक अधिकारी की जांच करने की अनुमति सेना से मांगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 12 नवंबर पुलिस ने यहां कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग के परिसर में एक नेपाली महिला के ‘गैरकानूनी’ रूप से ठहरने के संबंध में कैप्टन रैंक के एक अधिकारी की जांच करने की अनुमति सेना से मांगी है।

पिंपरी चिंचवाड़ जिले की पुलिस ने मंगलवार को एलिसा पांडे (26) को कथित रूप से मार्च से ही संबंधित परिसर में कैप्टन रैंक के अधिकारी के आवास में गैर-कानूनी तरीके से रहने और परिसर में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Diwali Firecracker Ban: गुरुग्राम में पटाखे बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार, दुकान किया सील.

भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा पांडे के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

जिले के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा, ‘‘मैंने आज सेना के संबंधित कमांडिंग अफसर को पत्र लिखकर कैप्टन रैंक के उक्त अधिकारी की भूमिका की जांच करने की अनुमति मांगी है।’’

यह भी पढ़े | Manipur: 287 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, असम राइफल्स ड्रग पेडलर्स की तलाश में जुटी.

पुलिस आयुक्त ने कॉलेज के दो अन्य लोगों की भूमिका की जांच करने की भी अनुमति मांगी है जिन्हें महिला के वहां गैर-कानूनी तरीके से रहने की जानकारी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैप्टन से महिला फरवरी में कोरेगांव पार्क इलाके में एक होटल में कथित रूप से मिली थी। महिला पर 85 लाख रुपये की धोखाधाड़ी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग परिसर में रह रही है।

महिला के खिलाफ कादिर हाजवानी नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\