एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में पुलिस का वाहन पलटा, तीन की मौत, छह अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस का एक वाहन पलट गया जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

देश की खबरें | बंगाल में पुलिस का वाहन पलटा, तीन की मौत, छह अन्य घायल

मालदा (पश्चिम बंगाल), 26 मार्च पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस का एक वाहन पलट गया जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना कालियाचक पुलिस थानांतर्गत इलाके में बृहस्पतिवार देर रात हुई, जब पुलिस का दल एक वांछित अपराधी को लेकर तीन वाहनों में लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयंसेवियों को लेकर आ रहा एक वाहन पलट गया, जब उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया।

मृतकों की पहचान पंकज मंडल (30), ओबैदुर शेख (35) और इबनुल शेख (30) के रूप में की गई है।

अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में कोलकाता के एक अस्पताल रेफर किया गया है और अन्य का इलाज मालदा में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).