देश की खबरें | बलिया में पुलिस वाहन एक मकान में घुसा, चार लोग घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव में एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर टीन की छत वाले मकान में घुस गया जिससे तीन वर्षीय बच्चे समेत उसके पिता-माता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में पुलिस वाहन का चालक भी घायल हो गया। गड़वार पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 19 दिसंबर बलिया जिले में गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव में एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर टीन की छत वाले मकान में घुस गया जिससे तीन वर्षीय बच्चे समेत उसके पिता-माता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में पुलिस वाहन का चालक भी घायल हो गया। गड़वार पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मामले की जांच का निर्देश दिया है।

गड़वार थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव में रविवार देर रात जिले के फेफना थाने का एक वाहन अनियंत्रित होकर टीन की छत वाले एक मकान में घुस गया, जिसमें दिग्विजय राम (28), उसकी पत्नी चंदा (23) और पुत्र ऋषभ (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही पुलिस वाहन का चालक उमाशंकर (25) भी घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

घायल दिग्विजय ने जिला अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि वह परिवार सहित घर में सोया हुआ था कि रसड़ा की तरफ से आया पुलिस वाहन उनके घर में घुस गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में सवार पुलिसकर्मी नशे में थे और वाहन में शराब की बोतल भी थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरके नैय्यर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस वाहन में सवार एक मुख्य आरक्षी व दो आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एसपी ने कहा कि जांच राजपत्रित अधिकारी द्वारा की जायेगी। पुलिस वाहन में शराब की बोतल पाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच में सारे तथ्य सामने आ जायेंगे और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें