देश की खबरें | “लुभावने ऑफर देकर लोगों को ठगने वाले अपराधियों का पता लगाए पुलिस”

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे अपराधियों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है जो लुभावने ऑफर देकर भोली भाली जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।

प्रयागराज, छह जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को ऐसे अपराधियों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है जो लुभावने ऑफर देकर भोली भाली जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।

अदालत ने पुलिस महानिदेशक को जिला पुलिस प्रमुखों को सर्कुलर जारी कर ऐसी ठगी और धोखाधड़ी से कड़ाई से निपटने का निर्देश देने को कहा।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने कुलदीप नाम के एक व्यक्ति की जमानत अर्जी खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया। कुलदीप के खिलाफ सहारनपुर के कुतुबशेर पुलिस थाने में मामला दर्ज है और उस पर धोखाधड़ी करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है।

सहारनपुर के इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील कुमार ने शिकायतकर्ता के बेटे शुभम कुमार के समक्ष खुद को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के तौर पर पेश किया और शुभम को कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये ऋण की पेशकश की और ऋण प्रस्ताव मंजूर कराने के लिए शुभम के साथ एक लाख रुपये की ठगी की।

ठगी का शिकार होने के बाद शुभम अवसादग्रस्त हो गया और बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि उसने मृतक के साथ धोखाधड़ी नहीं की और जब वह मुख्य आरोपी के साथ एक एसयूवी में यात्रा कर रहा था, तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों के पास से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि इस तरह के अपराध संगठित तरीके से किए जाते हैं जहां ऋण मंजूर कराने या किसी स्कीम के तहत रिवार्ड देने के बहाने भोली भाली जनता के साथ धोखाधड़ी की जाती है।

संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा, “वास्तव में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का कृत्य सुसंगठित गिरोह द्वारा किया जाता है और ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई है, यह एक बहुत बड़ा अपराध है।”

अदालत ने 30 जून को याचिकाकर्ता की जमानत की अर्जी खारिज करते हुए कहा, “इससे बहुत सख्ती से निपटने की जरूरत है। जहां तक इस याचिकाकर्ता का संबंध है, इसे धोखाधड़ी में लगे लोगों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है और उनके पास से मोबाइल फोन आदि भी बरामद हुए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू