देश की खबरें | अलीगढ़ के लापता छात्र का पता लगाने के लिये पुलिस टीम दिल्ली गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रावास से लापता एक स्नातक छात्र अशरफ अली के ठिकाने का पता लगाने के लिए एक पुलिस दल दिल्ली भेजा गया है।
अलीगढ़ (उप्र), 26 फरवरी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रावास से लापता एक स्नातक छात्र अशरफ अली के ठिकाने का पता लगाने के लिए एक पुलिस दल दिल्ली भेजा गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि छात्र का पता लगाने के लिए पुलिस के एक दल को दिल्ली भेजा गया है।
एएमयू के प्रॉक्टर वसीम खान ने संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को लापता हुए छात्र का पता लगाने के लिए पुलिस को आज दोपहर तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब एक महत्वपूर्ण सुराग पर काम कर रही है।
लापता छात्र के साथी ने एएमयू के अधिकारियों को बताया कि छात्र दिल्ली में एक लड़की के संपर्क में था और वह फोन पर उसके साथ अक्सर बातचीत करता रहता था। आखिरी बार वह पास के शमशाद बाजार में कुछ खरीदारी के लिए बाहर गया था। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
इस बीच एएमयू में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे लापता छात्र का पता लगाने में पुलिस के साथ समन्वय करें।
खान ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एएमयू के अधिकारी लापता छात्र की तलाश के लिये हर संभव प्रयास कर रहे है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)