देश की खबरें | पुलिस ने धमकी देने के मामले में शिवसेना नेता केदार दिघे को समन भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने शिवसेना के ठाणे जिले के प्रमुख केदार दिघे को एक बलात्कार पीड़िता को धमकी देने के आरोप के मामले में तलब किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच अगस्त मुंबई पुलिस ने शिवसेना के ठाणे जिले के प्रमुख केदार दिघे को एक बलात्कार पीड़िता को धमकी देने के आरोप के मामले में तलब किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक महिला ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि दिल्ली के कारोबारी रोहित कपूर ने यहां एक पांच सितारा होटल में उससे दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित के दोस्त दिघे ने इस घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बताने की उसे धमकी दी।

कपूर के खिलाफ कथित बलात्कार के आरोप में मध्य मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

दिघे को कथित आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी में नामजद किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिघे को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ठाणे जिला इकाई का प्रमुख बनाया था। नरेश म्हस्के, जो पहले इस पद पर थे, शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड