देश की खबरें | पुलिस ने धरना स्थल पर पहलवानों का प्रवेश रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस स्थान पर पहलवानों का प्रवेश रोक दिया जहां वे भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे थे ।

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस स्थान पर पहलवानों का प्रवेश रोक दिया जहां वे भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे थे ।

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने यहां जंतर मंतर पर प्रेस कांफ्रेंस की लेकिन पुलिस ने पहलवानों को धरना स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया ।

विनेश की चचेरी बहन और पूर्व विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता तथा 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट ने ट्वीट किया कि उन्हें और उनके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गीता फोगाट समेत दो से तीन लोगों को जहांगीरपुरी के पास हिरासत में लिया गया है और उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया जारी है ।

एक वीडियो फुटेज में गीता पुलिसकर्मियों से घिरी है और अपनी चचेरी बहन से मिलने की अनुमति मांग रही है ।

धरना स्थल की ओर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है चूंकि बजरंग ने बुधवार की रात किसानों और आम जनता से उनके समर्थन के लिये जंतर मंतर पर जुटने की अपील की थी ।

बुधवार की रात करीब 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ उस समय हाथापाई हो गई, जब वे अपने रात्रि विश्राम के लिए फोल्डिंग चारपाई ला रहे थे और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट