देश की खबरें | शादी के कार्ड से पुलिस ने सुलझाया लूट का मामला, गिरफ्तार आरोपियों में पीड़ित का भाई शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस को शादी के निमंत्रण कार्ड से लूटपाट का एक मामला सुलझाने में मदद मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लूटपाट की घटना 28 मार्च को जौहर के वावर गांव के पास हुई थी।

पालघर, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस को शादी के निमंत्रण कार्ड से लूटपाट का एक मामला सुलझाने में मदद मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लूटपाट की घटना 28 मार्च को जौहर के वावर गांव के पास हुई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि बोरु खांडू बिन्नर (30) मोखाडा तालुका के खोडाला का निवासी है और वह एक पिकअप वैन में यात्रा कर रहा था, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल खराब होने का बहाना करके उसे रोका।

पाटिल के मुताबिक, बिन्नर ने वैन चालक से उनकी मदद के लिए रुकने को कहा, जिसके बाद तीनों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और चालक की सीट के पीछे रखे 6,85,500 रुपये नकद लूटकर भाग गए। भागने से पहले उन्होंने व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पाटिल के अनुसार, बिन्नर की शिकायत पर जौहर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) (डकैती) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि अपराध स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक निमंत्रण कार्ड मिला, जिसमें लुटेरों ने मिर्च पाउडर रखा था।

पाटिल ने कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति को खोज निकाला, जिसका नाम निमंत्रण कार्ड पर लिखा था और पूछताछ में पाया कि वह लूट में शामिल था। उन्होंने बताया कि बाद में तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

पाटिल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में दत्तू खांडू बिन्नर (34) शामिल है, जो पीड़ित का भाई है और उसी ने कथित तौर पर लूटपाट की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूट की पूरी रकम बरामद कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान