खेल की खबरें | पुलिस शील्ड टूर्नामेंट : बल्ले और गेंद से चमके अर्जुन तेंदुलकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को यहां 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट झटके जिसकी बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी।

मुंबई, 14 फरवरी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को यहां 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट झटके जिसकी बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी।

यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शहर में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है।

इक्कीस वर्षीय अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाये। उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिये।

अर्जुन के शानदार प्रयास के अलावा सलामी बल्लेबाज केविन डीएलमेडा (96) और चौथे नंबर के बल्लेबाज प्रगनेश खांडिलेवार (112) ने एमआईजी की शानदार जीत में अहम भूमिका अदा की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआईजी ने 45 ओवर में सात विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इस्लाम जिमखाना की टीम 41.5 ओवर में महज 191 रन पर सिमट गयी।

अंकुश जयसवाल (31 रन देकर तीन विकेट) और श्रेयस गुराव (34 रन देकर तीन विकेट) ने अर्जुन के साथ मिलकर विकेट हासिल किये।

अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया था। उन्हें 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिये खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

इससे पहले अर्जुन ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नेट में गेंदबाजी की थी और श्रीलंका के दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी