एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में पुलिस ने विस्फोटक, माओवादी साहित्य जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के जमुई जिले के एक जंगल में सोमवार को कुल 46 डेटोनेटर, माओवादी साहित्य और माओवादियों की वर्दियां बरामद की गईं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | बिहार में पुलिस ने विस्फोटक, माओवादी साहित्य जब्त किया

पटना, 14 जुलाई बिहार के जमुई जिले के एक जंगल में सोमवार को कुल 46 डेटोनेटर, माओवादी साहित्य और माओवादियों की वर्दियां बरामद की गईं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान के दौरान पचकटिया जंगल से ये सामग्री बरामद की गईं।

एसटीएफ के बयान के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और जिला पुलिस के कर्मियों ने पचकटिया जंगल में तलाशी अभियान चलाया और माओवादियों द्वारा छिपाए गए 46 डेटोनेटर, नक्सली साहित्य और उनकी वर्दियां जब्त कीं।

इसमें कहा गया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पूर्णिया में जिला पुलिस के साथ एक अन्य संयुक्त अभियान में, एसटीएफ ने रविवार को केहाट क्षेत्र से कुणाल कुमार नामक कथित हथियार विक्रेता को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक जर्मन पिस्तौल, एके-47 असॉल्ट राइफल का पुर्जा और विभिन्न पिस्तौल और राइफल के 440 कारतूस जब्त किए।

बयान में कहा गया है कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).