देश की खबरें | ओडिशा के कालाहांडी में पुलिस ने 6.5 टन विस्फोटक जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कालाहांडी जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लगभग 6.5 टन विस्फोटक और 115 डेटोनेटर जब्त किए तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया।

भवानीपटना, पांच जून ओडिशा के कालाहांडी जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लगभग 6.5 टन विस्फोटक और 115 डेटोनेटर जब्त किए तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया।

कालाहांडी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि खनन अधिकारी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर खनन विभाग और पुलिस द्वारा जयपटना पुलिस थाने के अंतर्गत लखबहाली में एक पत्थर खदान और क्रशर पर संयुक्त छापेमारी की गई।

विस्फोटकों से लदे दो वाहन जब्त किये गये तथा दो चालकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कालाहांडी के एसपी नागराज देवरकोंडा ने बताया कि पता चला है कि वाहनों में नियमों का उल्लंघन करते हुए 6.5 टन विस्फोटक ले जाया जा रहा था।

एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इस बीच, राउरकेला से मिली खबर के अनुसार पुलिस ने व्यवसायी श्रवण अग्रवाल को दो दिनों के रिमांड पर लिया है।

इससे पहले भी उसे विस्फोटक चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

राउरकेला के एसपी नितेश वाधवानी ने कहा, "हमने उसे आगे की जांच के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम रिमांड बढ़ाने की अपील करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड