Maharashtra: महाराष्ट्र में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने कई पीड़िताओं को बचाया
मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उप नगर मलाड में एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कम से कम पांच पीड़िताओं को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 23 अक्टूबर : मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उप नगर मलाड में एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कम से कम पांच पीड़िताओं को बचाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पांच पीड़िताओं में से दो नाबालिग हैं. बृहस्पतिवार शाम को मानोरी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान उन्हें बचाया गया. उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-11 ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर दो होटलों पर छापा मारा था जहां कथित तौर पर उन्हें पीड़िताएं मिलीं जिनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था.
पुलिस ने इस मामले में होटलों के दो मैनेजरों और कथित तौर पर दलाली के काम में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ गोराई थाने में मामला दर्ज किया गया है. एक अन्य मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड पर कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : वरुण गांधी ने फसल जलाते किसान का वीडियो पोस्ट किया, कृषि नीति पर पुनर्विचार की मांग की
एक अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को एक लॉज में महिला के पास एक फर्जी ग्राहक भेजा. आरोपी महिला वहां पर दो अन्य महिलाओं को लेकर पहुंची थी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि दो पीड़िताओं बचाया गया है और उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

