देश की खबरें | ‘जबरन वसूली’ मामले में महिला की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी के घर पहुंची पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सातारा जिले की पुलिस ने एक करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली के प्रयास में एक महिला की गिरफ्तारी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी प्रभाकर देशमुख के पुणे स्थित आवास का दौरा किया।

मुंबई, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के सातारा जिले की पुलिस ने एक करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली के प्रयास में एक महिला की गिरफ्तारी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी प्रभाकर देशमुख के पुणे स्थित आवास का दौरा किया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दहीवाड़ी थाने की एक टीम देशमुख के कोरेगांव पार्क स्थित घर गई और वहां तीन घंटे रही, लेकिन वह वहां नहीं मिले।

सातारा पुलिस ने हाल में एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने कैबिनेट मंत्री जयकुमार गोरे के खिलाफ आरोप लगाए थे।

पुलिस के अनुसार, देशमुख कथित तौर पर गिरफ्तार महिला के संपर्क में थे।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि पुलिसकर्मी देशमुख से नहीं मिल सके, इसलिए उन्होंने पूर्व नौकरशाह के बारे में उनके घरेलू सहायकों, एक इलेक्ट्रीशियन और उस इमारत के गार्ड से पूछताछ की, जहां पूर्व आईएएस अधिकारी रहते हैं।

उन्होंने कहा कि दहीवाड़ी पुलिस ने देशमुख से पूछताछ करने का फैसला किया है क्योंकि वह जानना चाहती है कि उन्होंने महिला से संपर्क क्यों किया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि उनका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इससे पहले, मंत्री एवं भाजपा नेता गोरे ने दावा किया था कि उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने मामले को निपटाने के लिए उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने गोरे से सबकुछ खत्म करने के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की थी और उसे उस समय पकड़ लिया गया जब वह कुल राशि में से एक करोड़ रुपये ले रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान