एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने एक हवाला गिरोह के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कई स्थानों पर शनिवार को छापा मारा. इस गिरोह का पता उन दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद चला था, जो आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र को कथित रूप से धन भेज रहे थे.

Jammu and Kashmir: आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस की छापेमारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 20 अगस्त : पुलिस ने एक हवाला गिरोह के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कई स्थानों पर शनिवार को छापा मारा. इस गिरोह का पता उन दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद चला था, जो आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अल बद्र को कथित रूप से धन भेज रहे थे.

पुंछ निवासी अब्दुल हामिद मीर को जम्मू बस अड्डे से बुधवार को और दिल्ली निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद यासीन को राष्ट्रीय राजधानी से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से हवाला का 24 लाख रुपये धन बरामद हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस शनिवार तड़के से पुंछ में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.’’ यह भी पढ़ें : Noida: बिल्डर ने छह लोगों पर अयोध्या के पास परियोजना के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने के आरोप लगाया

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के तुर्कमान गेट के निवासी यासीन ने खुलासा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के जरिये भारत में हवाला का पैसा पहुंचता था और सूरत एवं मुंबई में इसे एकत्र किया जाता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी मीना बाजार में कपड़ों की दुकान चलाता है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को पैसे पहुंचाने वालों के लिए दिल्ली में संपर्क का काम करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).